नीमच नगर पालिका के वार्ड 18 के पार्षद रूपेंद्र लॉक्स से वार्डवासियों में नाराजगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल@MewarTodayNews

नीमच के वार्ड क्रमांक 18 में मोहर्रम के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्डवासियों द्वारा छबील लगाई गई। लेकिन कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वार्डवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पार्षद रूपेंद्र लॉक्स को क्षेत्र की सफाई कराने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान स्वच्छता व्यवस्था होना आवश्यक है, लेकिन इस बार गंदगी और कचरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्डवासियों के अनुसार जब इस संबंध में पार्षद से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कथित रूप से कहा, “जहां शिकायत करना है कर दो।” इस बयान के बाद लोगों में और अधिक नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Comment