जोगणियां माता शक्तिपीठ के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल जोशी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित@MewarTodayNews

बेगूं के प्रसिद्ध तीर्थ श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय भंवरलाल जोशी की तीसरी पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जोगणियां माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक योगदान को याद किया गया।

शक्तिपीठ संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. भंवरलाल जोशी ने जोगणियां माता में पशु बलि प्रथा बंद कराने और तीर्थस्थल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कार्यक्रम में श्रीनगर गांव से जोगणियां माता तक लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में सघन पौधारोपण के संकल्प को दोहराया गया। संस्थान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्ग पर फलदार पौधे लगाने की भी घोषणा की। इस दौरान पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Comment