
पारसोली पुलिस थाना Parsoli Police Station के थानाधिकारी ठाकराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एएनटीएफ टीम चित्तौड़गढ़ से मिली सूचना के आधार पर कोटा हाईवे स्थित देवलच चौराहे पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पैदल व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 2 किलो 520 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेन्द्र माली (उम्र 30 वर्ष), पुत्र भवानीशंकर माली, निवासी गुलाना थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, थाना बेगूं को सौंपी गई है।