## श्री सांवलियाजी मंदिर में मन्नत पूरी होने पर परिवार ने चढ़ाया 197 ग्राम चांदी का हार्ट और नलकूप

मेवाड़ टुडे न्यूज़ | श्री सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब सांवलियाजी निवासी बालमुकुंद तिवारी के परिवार ने 197 ग्राम वजनी चांदी का हार्ट और चांदी का नलकूप भगवान को भेंट किया। यह भेंट तीन साल पहले बालमुकुंद तिवारी को आए हार्ट अटैक के बाद मांगी गई मन्नत पूरी होने पर चढ़ाई गई। परिवार के सदस्य उन्हें पहले उदयपुर और बाद में अहमदाबाद ले गए, जहां उनकी सफल बाईपास सर्जरी हुई। ऑपरेशन की सफलता के लिए परिवार ने सांवलिया सेठ से प्रार्थना की थी कि सब कुछ ठीक होने पर चांदी का हार्ट अर्पित करेंगे। मन्नत पूरी होने पर परिवार और रिश्तेदार बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकालते हुए मंदिर पहुंचे। मंदिर मंडल ने भेंट स्वीकार कर परिवार का उपरना और प्रसाद देकर सम्मान किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment